फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenage victim of cruelty gives birth to a son

Basti News: दरिंदगी की शिकार किशोरी ने बेटे को दिया जन्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teenage victim of cruelty gives birth to a son
नौ महीने पहले गांव के दो युवकों की दरिंदगी की शिकार हुई थी किशोरी
विज्ञापन

परिवार के लोगों को जानकारी होने के बावजूद पुलिस को नहीं दी गई सूचना
बेटे के जन्म देने के बाद किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी गांव के दो युवकों की दरिंदगी का शिकार हो गई। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के गर्भ ठहर जाने के कई महीने बाद परिवार वालों को इस बात की जानकारी हुई। 10 दिन पहले किशोरी ने घर पर एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने चुप्पी तोड़ी और बेटी को न्याय दिलाने के लिए पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर केस दर्ज कराया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को दिए गए तहरीर के मुताबिक करीब नौ माह पहले दुर्गेश निषाद (20) व शिव कुमार निषाद (19) ने बहाने से किशोरी को गन्ने के खेत के पास दबोच कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। डर के कारण पीड़िता ने अपनी जुबान पर ताला लगा लिया, लेकिन जब उसका पेट बढ़ने लगा तो परिवार वालों को शक हुआ। पिता के अनुसार, डेढ़ महीने पहले उसकी मां के काफी पूछने के बाद उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी।
विज्ञापन

लोकलाज के भय से परिवार पहले तो खामोश रहा, लेकिन जब दस दिन पहले पीड़िता ने घर पर ही एक लड़के को जन्म दिया तो परिवार वालों को कोई रास्ता नहीं सूझा। बेटी को न्याय दिलाने के लिए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसओ इंदभूषण सिंह के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को अशोकपुर चौराहा के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed