{"_id":"69b072fc93eaced54d01f56b","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-basti-news-c-207-1-bst1006-154685-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के कोप गांव में छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
लालगंज। थाना क्षेत्र के कोप गांव में मंगलवार की सुबह हाईस्कूल की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिवार लोग आनन-फानन शव को फंदे से उतार कर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच चौकीदार ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, कोप गांव निवासी राम विचार कन्नौजिया दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करते हैं। उनकी बेटी अंकिता (17) हाईस्कूल की छात्रा थी। पिता बेटी की परीक्षा दिलाने के लिए 16 फरवरी को ही घर पर आ गए थे। पिता ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे नित्यक्रिया के बाद बेटी कमरे में चली गई थी। परिवार के अन्य सभी सदस्य बाहर अपने बिस्तार में लेटे हुए थे। करीब 6:30 बजे जब वह कमरे में पहुंचे तो बेटी से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रही थी। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के काफी लोग वहां एकत्र हो गए। तत्काल उसे फंदे से उतारा गया।
उन्होंने बताया कि बेटी की बोर्ड परीक्षा का आज अंतिम दिन था। उधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय पाठक और लालगंज चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद सीओ कुलदीप यादव व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ने बताया कि परिवार वाले घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं।