फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenage death due to drowning in river

नदी में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 02 Apr 2017 11:11 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teenage death due to drowning in river
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ऊंजी मुस्तहकम गांव के साबिर अली का 10 वर्षीय बेटे शाहिद रजा की डूबने से मौत हो गई। वह गांव के पास घाघरा नदी के सोती में दोस्तों विष्णु, अमित, अंकित के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे नहाने गया था। 
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि नहाते समय पैर फिसलने से शाहिद गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख सभी ने गुहार लगाई। किसी को आता न देख तीन दोस्तों ने बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन मेहनत काम नहीं आई। तब वह गहरे पानी में जा चुका था। किसी तरह नदी से बाहर निकला गया। तब तक उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। चिलमा बाजार में निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 शाहिद भाई में दूसरे नंबर का था। गांव के ही एक दारुल उलूम में पढ़ाई करता था। जबकि पिता साबिर अली मजदूरी करके परिवार की देखभाल करते हैं। छोटे पुत्र के खोने से गम में वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे।  छ: बहनों व दो भाइयों में छठे नंबर का था। उसकी की  मौत से परिजनों का रो, रो कर बुरा हाल है। नायब तहसीलदार हर्रैया गजानंद द्विवेदी व चौकी प्रभारी  उमरिया पीपी शुक्ला व प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव ने शव का पंचनामा  कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों दोस्तों के परिवार वाले अवाक
नदी के सोती में मौत की घटना ने तीनों साथियों के परिवार वालों को भी झकझोर कर रख दिया है। कहीं उनके बच्चों के साथ ऐसी अनहोनी हो जाती तो क्या होता। वह भगवान का शुक्रिया कर रहे थे।  ऐसी घटना को रोकने के लिए बच्चों पर नजर रखने की बात कह रहे थे। वह अपने बच्चों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed