{"_id":"673101838708ff05c1079ef4","slug":"teen-molested-after-entering-house-beaten-when-she-protested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127078-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा
Mon, 11 Nov 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
छाचनी पुलिस ने शिकायत मिलने पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ घर के अंदर घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जानमाल की धमकी दी। उलाहना देने गए परिवार के लोगों से भी मारपीट की गई। पुलिस ने चार लोगों पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की शाम उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसके अकेले होने का फायदा उठाकर गांव का रहने वाला रजत घर में घुस गया। जबरन बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो उसे पीटा।
धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। घर लौटने पर बेटी ने आपबीती बताई। इसके बाद आरोपी युवक के घर घटना की शिकायत लेकर गई तो वहां मौजूद लोग झगड़ा करने लगे और अपशब्द कहते हुए मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रजत, पवन समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।