फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Technical studies in Kithiuri ITI from this session

Basti News: किठिउरी आईटीआई में तकनीकी पढ़ाई इसी सत्र से

Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Technical studies in Kithiuri ITI from this session
मुंडेरवा के किठिउरी में निर्माणाधीन आईटीआई।
बस्ती। मुंडेरवा के किठिउरी गांव में निर्माणाधीन आईटीआई जून तक तैयार हो जाएगा। इसी सत्र से यह तकनीकी शिक्षा केंद्र विद्यार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने पांच करोड़ रुपये की मांग शासन से की है।
विज्ञापन

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले के सदर विधानसभा के किठिउरी में 28 मार्च 2020 को राजकीय आईटीआई के निर्माण के लिए शासन ने 12 करोड़ 78 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत कर पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ 28 लाख रुपये जारी कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-एक के तत्कालीन अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह, इंजीनियर अभिषेक कुमार सिंह व हरेराम प्रसाद की टीम ने कार्य तो तेजी से शुरू किया, लेकिन कोरोना काल में दो बार लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य में विलंब हुआ। दूसरी किस्त के रूप में 13 जुलाई 2021 को 1 करोड़ 27 लाख रुपये भी जारी किए गए। शासन के दबाव में कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए यह धन नाकाफी साबित हुआ। शासन ने तीसरी किस्त के रूप में 14 फरवरी 2022 को 3 करोड़ 19 लाख 55 हजार रुपये भी जारी कर दिए। इस प्रकार अब तक 9 करोड़ 58 लाख 65 हजार रुपये खर्च हो गए हैं। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने जब निर्माण कार्य की समीक्षा की तो इस इंस्टीट्यूट में मिट्टी भराई की लागत में वृद्धि के साथ ही स्टील की मात्रा, चहारदीवारी की लंबाई में वृद्धि, एक गेट की जगह पर दो गेट एवं इंस्टीट्यूट परिसर के आंतरिक मार्ग की लंबाई का हवाला देते हुए दोबारा तकरीबन पांच करोड़ का अतिरिक्त इस्टीमेट भेजा। इस प्रकार कुल लागत 14 करोड़ 76 लाख 38 हजार रुपये हो गई है। निर्माण खंड एक ने शेष धन की मांग भी कर दी है। जल्द ही यह धन उपलब्ध हो जाएगा। यह आईटीआई बस्ती समेत आसपास के जिलों के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होने लगेगा।
विज्ञापन

---
आईटीआई निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए अवशेष धन की मांग की गई है। लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जून तक यह तकनीकी संस्थान पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। जुलाई से इसमें सत्र संचालित होने लगेगा। - प्रियंका मणि त्रिपाठी सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed