फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teams did not reach the district school handball competition... Begum Khair gets a walkover

Basti News: जनपदीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता में नहीं पहुंची टीमें...बेगम खैर को वॉकओवर

Tue, 05 Aug 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Teams did not reach the district school handball competition... Begum Khair gets a walkover
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जनपद स्तरीय 69वीं माध्यमिक विद्यालीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों की टीमों को शामिल होना था, लेकिन टीमें नहीं आईं। समिति ने बेगम खैर को वॉकओवर देते हुए विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि बारिश के चलते टीमें नहीं आ सकी थीं। इंतजार के बाद प्रतियोगिता में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम को प्रथम स्थान देते हुए विजयी बनाया गया। इसके बाद विजेता टीम का स्वागत व सम्मान समारोह स्टेडियम में हुआ। शील्ड देकर टीम और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून ने बताया कि सोमवार को आयोजन होना था। टीम को विजेता बनने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ी तनू, काजल, सुहानी, मधु, सिमना, प्रतिमा, फातिमा, सना, कीर्ति, रिमझिम, नंदनी को शील्ड सौंपकर सम्मानित किया गया। माध्यमिक विद्यालय के जिला क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव की संस्तुति पर टीम को विजेता बनाया गया। इस दौरान जनपदीय क्रीड़ा सदस्य अजय वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, प्रेमलता, रामचंद्र, जावेद इकबाल, नाजिया खातून का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed