फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Team reched in many village for vaccination

टीकाकरण को गांव-गांव पहुंचेगी टीम, माइक्रो प्लान तैयार

Fri, 22 Oct 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Team reched in many village for vaccination
टीकाकरण को गांव-गांव पहुंचेगी टीम, माइक्रो प्लान तैयार
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण : ब्लॉकवार खींचा गया खाका, आशा व आंगनबाड़ी को मिली जिम्मेदारी
दो सौ कर्मियों की लगी ड्यूटी, पर्यवेक्षण करेंगे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छूटे हुए लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए अब टीम गांव-गांव भ्रमण करेगी। इसके लिए ब्लॉकवार खाका खींच कर माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। प्लान के मुताबिक करीब दो सौ कर्मी और 70 पर्यवेक्षीय अधिकारी इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। फिलहाल अब लक्ष्य के अनुसार केवल तीन लाख लोगों को कोरोना टीकाकरण की डोज दी जानी है।

जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि सभी 18 या उससे ऊपर के आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण से आच्छादित किया जा सके के लिए स्वास्थ्य महकमा कमर कसे हुए है। अब तक करीब 15 लाख लोगों को टीकाकरण किया गया है। इसमें 1149987 को पहली डोज, जबकि 348432 को दोनों डोज दी जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि टीकाकरण अभियान को और विस्तारित करने के लिए अब सभी ब्लॉकों पर इसका क्रियान्वयन होगा। इसके लिए ऐसे गांव सूचीबद्ध किए जाएंगे, जहां अब तक टीकाकरण की गति धीमी है। इसके लिए पूरी एक टीम लगेगी, जो लोगों को प्रोत्साहित कर टीकाकरण कराएगी। जिले में कोविशीड की करीब 90 हजार डोज जबकि को-वैक्सीन की 30 हजार डोज है। कहा कि अब अधिकांश लोगों को टीका लगाया जा चुका है। केवल तीन लाख लोग ही बचे हैं, जिनमें से ज्यादात बाहर रहते हैं। कई ऐसे लोग जो गैर प्रदेशों में रहते हैं और पहली डोज यहां ले ली अब दूसरी डोज वे अपने काम करने वाले स्थल पर ही ले रहे हैं। दूसरी डोज के लिए भी तेजी दिखाई जा रही है। चूंकि कोविशील्ड की वैक्सीन के लिए 82 दिन का समय होता है और को वैक्सीन के लिए 28 दिन। अब ज्यादातर लोगों को कोविशील्ड ही लगी है। ऐसे में तमाम लोगों की निर्धारित समय सीमा नहीं पूरी हुई है। वैसे महकमे ने माइक्रो प्लान तैयार कर उस पर अमल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed