फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Team did not reach JE affected village even after 24 hours

Basti News: जेई प्रभावित गांव में 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची टीम,. लिखा पढ़ी में उलझा रहा विभाग

Thu, 22 Aug 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 22 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Team did not reach JE affected village even after 24 hours
सदर ब्लॉक का कटरा खुर्द गांव बना संवेदनशील
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती बच्चा मिला जेई पॉजिटिव

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर ब्लॉक के गनेशपुर क्षेत्र के कटरा खुर्द गांव के जेई प्रभावित होने के 24 घंटे बाद भी स्वास्थ्य टीम बुधवार को मौके पर नहीं पहुंची। विभाग दिन भर लिखा-पढ़ी में उलझा रहा। जबकि संबंधित गांव के एक डेढ़ साल का बच्चा जापानी इंसेफेलाइटिस की चपेट में आ चुका है। गनीमत यह कि परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया।
जिला अस्पताल में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) का पहला केस मिल चुका है। सदर ब्लॉक के कटरा खुर्द गांव के डेढ़ साल के बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाईग्रेड फीवर से पीड़ित बच्चे में जेई के लक्षण पाए गए। इसके बाद चिकित्सकों ने 17 अगस्त को की खून को जांच के लिए भेजा। 20 अगस्त को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। हालांकि, तब तक बच्चा काफी हद तक ठीक हो चुका था।
विज्ञापन

बच्चे को डिस्चार्ज करघर भी भेजा जा चुका है। फिर जिला अस्पताल ने जेई पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना सीएमओ कार्यालय को दी। उम्मीद जताई जा रही थी कि अगले दिन बुधवार को संबंधित गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करेगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। सीएमओ स्तर से संबंधित क्षेत्र के मरवटिया सीएचसी के अधीक्षक को टीम गठित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है सीएचसी स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई बृहस्पतिवार से शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जेई के चार और एईएस के मिल चुके हैं 24 केस
जिले में इस साल जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के कुल चार केस मिल चुके हैं। जबकि एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के 24 केस मिल चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि जुलाई माह में जेई-एईएस उन्मूलन के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चलाया गया था। इसके तहत गांव-गांव छिड़काव एवं सफाई कार्य होने थे। मगर, यह अभियान रंग नहीं ला सका। कुछ ही जगहों पर अभियान के तहत बचाव कार्य हो पाए हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर गठित स्वास्थ्य समिति की ओर से अधिकतर जगहाें पर छिड़काव भी नहीं कराया गया है। संवदेनशील गांव और मोहल्लों में भी जलजनित बीमारियों से बचाव के कार्य नहीं किए गए हैं।

...
कोट

कटरा खुर्द गांव के एक बच्चे को जेई प्रभावित पाया गया है। वर्तमान उसकी हालत ठीक है। जिला अस्पताल से उसे डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब कोई गंभीर बात नहीं है। जहां संबंधित गांव में निरोधात्मक कार्रवाई की बात है तो इसके लिए मरवटिया सीएचसी के अधीक्षक को पत्र भेजा गया है।

-डॉ. अशोक चौधरी, जिला संक्रामक रोग प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed