फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teachers will protest against shiksha adhikaran vidheyak

शिक्षा अधिकरण विधेयक के विरोध में करेंगे प्रदर्शन

Fri, 05 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
teachers will protest against shiksha adhikaran vidheyak
शिक्षा अधिकरण विधेयक के विरोध में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिक्षा अधिकरण विधेयक के विरोध में सोमवार को शिक्षक विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को यह निर्णय राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय पर शिक्षक महासंघ की बैठक में लिया गया।

बैठक के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि शिक्षा अधिकरण विधेयक कानून शिक्षकों और शिक्षणेतर की सेवा सुरक्षा को चोट पहुंचाने वाला और न्याय से वंचित करने वाला है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर इसके विरुद्ध चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा। बैठक में सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षक और कर्मचारी हितों का दमन कर रही है। महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन को बंद कर उत्पीड़न पर उतर आई है। सबको मिलकर शिक्षा अधिकरण विधेयक का विरोध करना होगा। इस मौके पर शिव प्रकाश सिंह, सुधीर तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, सुरेश गौड़, डॉ. प्रमोद सिंह, अशोक यादव, संतोष पाण्डेय, अश्विनी सिंह, अनिल पाठक, गिरजेश चौधरी, सनद पटेल, आशीष दुबे, वेद प्रकाश उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह, रामसागर वर्मा, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed