फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers who have been waiting for nine months will get school

नौ माह से इंतजार कर रहे शिक्षकों को मिलेगा स्कूल

Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers who have been waiting for nine months will get school
नौ माह से इंतजार कर रहे शिक्षकों को मिलेगा स्कूल
विज्ञापन

फरवरी से बीएसए कार्यालय में हस्ताक्षर करके ले रहे थे वेतन
बस्ती। परिषदीय विद्यालय में पारस्परिक अंतरजनपदीय तबादला होकर आए 46 शिक्षकों के स्कूल आवंटन का इंतजार खत्म होने वाला है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने ऐसे शिक्षकों को 12 अक्तूबर तक विद्यालय आवंटन करने के बीएसए को निर्देश दिए हैं। वहीं, बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार तक सभी को तैनाती दे दी जाएगी।
जिले में 2206 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1437 प्राथमिक, 320 जूनियर और 319 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें लगभग 1.80 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन्हें पढ़ाने लिए शिक्षकों की कमी है, लेकिन दूसरे जिले से तबादला लेकर आए 46 शिक्षक स्कूल जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। स्कूल आवंटन नहीं किया जा रहा था। नौ माह के बाद मंगलवार को स्कूल का आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह भी स्कूलों में पढ़ाने जाने लगेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, इन शिक्षकों को स्कूल आवंटन ऑनलाइन होना था। इसकी प्रक्रिया शासन स्तर से होनी थी। हो रहे विलंब के चलते यह शिक्षक नौ माह से बीएसए कार्यालय पर हस्ताक्षर करके वेतन ले रहे थे और उनकी कोई जिम्मेदारी भी तय नहीं थी। ऐसे में यह सवाल उठ रहे थे कि सरकार परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार भरपूर इंतजाम तो करती है, लेकिन बच्चों का पढ़ाने के लिए शिक्षक इंतजाम समय से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों का स्कूल का आवंटन ऑनलाइन होना है। जिसकी सूची एनआईसी को उपलब्ध करा दी गई है। शिक्षकों का सत्यापन होने के बाद मंगलवार को तैनाती स्थल की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed