फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers reached school wearing black bands against the mandatory TET

Basti News: टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे शिक्षक

Thu, 25 Sep 2025 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Sep 2025 04:53 AM IST
विज्ञापन
Teachers reached school wearing black bands against the mandatory TET
बस्ती। टेट की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का आंदोलन जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर पढ़ा रहे हैं। शिक्षक संघ ने 24 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी प्रतिदिन एक-एक न्याय पंचायत के शिक्षकों से हस्ताक्षर करा रहे हैं।
विज्ञापन

हस्ताक्षरित ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कई शिक्षकों से हस्ताक्षर लिए गए हैं।
विज्ञापन

कुदरहा में अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया के नेतृत्व में 45, दुबौलिया में जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल चौधरी के नेतृत्व में 43, बहादुरपुर में ब्लॉक अध्यक्ष रीता शुक्ला के नेतृत्व में 15, परशुरामपुर में मंत्री राजीव पांडेय के नेतृत्व में 25, हर्रैया में जिला संगठन मंत्री मोहम्मद सलाम के नेतृत्व में 16, बस्ती सदर में मंत्री विजय प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में 10, रामनगर में अध्यक्ष इंद्रसेन के नेतृत्व में 25, साऊंघाट में मंत्री अकिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में 16, रूधौली में मंत्री राजेश कुमार व कोषाध्यक्ष योगेश्वर शुक्ला के नेतृत्व में 12 तथा नगर क्षेत्र में अध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में 12 हस्ताक्षर लिए गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा और संघ पदाधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से लगातार समर्थन जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक इस आंदोलन में काली पट्टी बांधकर पढ़ाई कर अपने विरोध का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed