फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers made a strategy for the movement

शिक्षकों ने आंदोलन की बनाई रणनीति

Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers made a strategy for the movement
शिक्षकों ने आंदोलन की बनाई रणनीति
विज्ञापन

बस्ती। कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी और पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले शिक्षकों की कलक्ट्रेट स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें 21 सूत्री मांगों के समर्थन में 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। यही वजह है कि उन्हें आंदोलित होना पड़ा है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाल करने सहित 21 सूत्री मांगों के समर्थन में चरणबद्ध ढंग से आंदोलन जारी है। पांच अक्तूबर को प्रदेश व्यापी बाइक जुलूस निकालकर चेतावनी दी गई थी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 28 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद सरकार मांगों पर विचार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिला मंत्री बाल कृष्ण ओझा, उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि 28 अक्तूबर के धरने के बाद सरकार मांगों पर विचार नहीं करती तो 30 नवंबर को राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारी एकजुट होकर ताकत का अहसास कराएंगे। इसके लिए बीआरसी एवं ब्लॉक स्तर पर निरंतर संपर्क एवं पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजकुमार तिवारी, सुरेश गौड़, अशोक यादव, सनद पटेल, गणेश सिंह, राजेश द्विवेदी, दिलीप दूबे, रंजन सिंह, प्रताप नरायन, देवेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश, संतोष पांडेय, हरिओम यादव के साथ ही मो. असलम, शिव प्रकाश सिंह, अनिल पाठक, राम सागर वर्मा, अंगद सिंह, हृदय विकास, मक्खन लाल, कमलेश, शेषनाथ, रजनीश यादव के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed