फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   teachers demand for purani pension

Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन मे गूंजा पुरानी पेंशन का मुद्दा

Wed, 30 Nov 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
teachers demand for purani pension
बीएसए कार्यालय परिसर में उप्र प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते ? - फोटो : BASTI
प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन मे गूंजा पुरानी पेंशन का मुद्दा
विज्ञापन

- समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : सांसद
- नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एक माह में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का जनपदीय अधिवेशन और शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। अधिवेशन में पुरानी पेंशन का मुद्दा उठा। वहीं, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि एक माह में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों पर समाज निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। परिषदीय शिक्षक अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभायें। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुरानी पेंशन नीति का समर्थन करते हुये कहा कि इसे बहाल कर दिया जाना चाहिये।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये संघ के प्रदेश संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी ने कहा कि पूरे देश के शिक्षकों, कर्मचारियों को एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली कराने के लिये संघर्ष करना होगा। एडी बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी व बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन को संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, गोंडा के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, मांडलिक मंत्री मार्केंडय राय, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव, सतीश त्रिपाठी, अतुल मिश्र आदि ने संबोधित किया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने चेताया कि एक माह के भीतर यदि पदोन्नित प्रक्रिया पूरी न हुई तो संघ बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।
प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने आम सहमति से राम बहोर मिश्र, अरूणदेव शुक्ल, शिव कुमार तिवारी, रामकृष्ण सिंह को संरक्षक एवं सूर्य प्रकाश शुक्ल को प्रवक्ता, रवीश कुमार मिश्र को मीडिया प्रभारी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed