फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teachers' agitation continues over the issue of TET mandatory

Basti News: टीईटी अनिवार्यता के सवाल को लेकर शिक्षकों का आंदोलन जारी

Thu, 26 Feb 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Teachers' agitation continues over the issue of TET mandatory
बस्ती। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का विरोध लगातार जारी है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने बीते सोमवार से बुधवार तक लगातार तीन दिन हाथों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बताया कि 26 फरवरी के धरने में पूरे जिले के शिक्षक ड्यूटी अनिवार्यता के विरोध में कार्यालय पर जुटेंगे और अपनी मांग केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा आदेश वापस नहीं लिया गया, तो मार्च माह में देश की राजधानी दिल्ली में विशाल आंदोलन, घेराव और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता, क्योंकि आंदोलनों के इतिहास में सरकार को हमेशा उनकी मांगों पर विचार करना पड़ा है। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव और जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र ने कहा कि टीईटी अनिवार्य करने का निर्णय वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के साथ अन्याय है। कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें अनदेखा कर लिया गया कोई भी फैसला स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष बहादुरपुर प्रमोद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बनकटी सुरेश गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष हर्रैया रामसागर वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर रवि सिंह ने कहा कि जबरन थोपे जाने वाले टीईटी अनिवार्यता के आदेश को शिक्षक किसी प्रकार से स्वीकार नहीं करेंगे इसके लिए अब आर-पार का आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed