फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teacher sangh Lamband

शिक्षकों के हित के लिए लामबंद हुआ माध्यमिक शिक्षक संघ

Fri, 01 Jul 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teacher sangh Lamband
शिक्षकों के हित के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ लामबंद
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय बैठक राजकीय पुस्तकालय में बृहस्पतिवार को हुआ। मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह ने अध्यक्षता और संचालन मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। प्रदेश के सभी डीआईओएस को वेतन रोकने संबंधी आदेश वापस लेना पड़ेगा। शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा।
नौ सूत्री मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में 13 से 15 जुलाई के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा और मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उसके बाद 22 अगस्त को शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अगर मांग नही मानी गयी तो सितंबर माह में विधानसभा का घेराव होगा। प्रांतीय अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि बस्ती मंडल में चार हजार से अधिक शिक्षकों को सदस्य बनाना है, जिसक ो लेकर शिक्षक संघ स्कूलों का भ्रमण करेगा।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने तदर्थ शिक्षकों को वर्तमान संकट से उबारने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने, पुरानी पेंशन योजना, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने, बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन बकाया पारिश्रमिक का भुगतान करने बकाया एरियर का भुगतान करने ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया को गतिशील करने सहित तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, निर्णय लिया गया कि 13 जुलाई को सिद्धार्थनगर 14 को संतकबीरनगर व 15 जुलाई को बस्ती जिला विद्यालय निरीक्षक पर धरने का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए तीनों जिलो के जिला कार्यकारिणी की बैठक का सात जुलाई को होगा। इस मौके पर राम विलास चौधरी, अजय प्रताप सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, रमेश गुप्ता, गुलाब चंद्र मौर्या, गिरिजानंद यादव,दिग्विजय सिंह, फागू लाल गुप्ता, राम समुझ यादव, संदीप श्रीवासत्व, दिनेश शाही,आदित्य प्रताप सिंह, विशाल पांडेय, मनोज सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed