{"_id":"5e16240f8ebc3e87c300c85b","slug":"teacher-egilibilty-test-basti-news-gkp3364638100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पालियों में 31 केंद्रों पर हुई टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पालियों में 31 केंद्रों पर हुई टीईटी
विज्ञापन
बस्ती में शिक्षक पात्रता परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पालियों में 31 केंद्रों पर हुई टीईटी
बस्ती। शिक्षक पात्रता परीक्षा बुधवार को दो पालियों में 31 केंद्रों पर शांतिपूर्ण र्हुई। नामांकित 21494 अभ्यर्थियों में से 1354 ने परीक्षा छोड़ दी। 20140 ने विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकार्ड की निगहबानी में हुई। हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक पर्यवेक्षक तैनात थे। सचल दल ने दिन भर केंद्रवार जांच भी की।
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में हुई। प्राथमिक स्तर के लिए 14436 और उच्च प्राथमिक में 7058 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था। बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक की अनुमति मिल जाने के कारण प्राथमिक स्तर की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की 2.30 से पांच बजे तक हुई। बाहर से परीक्षा में नकल न हो सके इसके लिए गेट से लेकर कक्ष के बाहर तक एसटीएफ की टीम सक्रिय रही। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे के साथ वीडियोग्राफी भी होती रही।
प्रथम पाली के लिए सुबह मौसम खराब होने के कारण अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए भीगते हुए पहुुंचे। केंद्र के गेट पर तलाशी की वीडियो रिकार्डिंग हुई।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। फिलहाल शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा पूरी करा ली गई।
मजिस्ट्रेट के साथ पहुंचा प्रश्नपत्र
परीक्षा के लिए तय प्रश्नपत्र स्थल कोषागार में सुबह मजिस्ट्रेटों की टीम अपने-अपने सेंटरों का प्रश्नपत्र लेने के लिए पहुंची। जहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कोषागार खोला गया और फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट प्रश्नपत्र लेकर केंद्रों पर पहुंचे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।