{"_id":"612688bd8ebc3e7a0b49285e","slug":"teacher-basti-news-gkp406750126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों व कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं, जिन्हें वर्षों से जानबूझकर सरकार की ओर लंबित रखा गया है। एक ओर जहां सभी सांसद, विधायक स्वयं पुरानी पेंशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों व कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। नवीन पेंशन योजना शिक्षकों व कर्मचारियों के ऊपर थोपी गई है। उन्होंने कहा कि 11 सितंबर इन सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो जनपद के माध्यमिक शिक्षक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। रामगोपाल यादव, प्रवीण कुमार गुप्त, मीडिया प्रभारी डॉक्टर विकास भट्ट पवन कुमार शुक्ल, डॉ रामकोमल सिंह, मंडलीय मंत्री रामेश्वर सिंह, प् अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार पाठक, प्रमोद कुमार सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी ने भी धरने को संबोधित किया।