फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM Yogi Adityanath Pays Tribute to Former Basti MP Harish Dwivedis Mother

बस्ती: सीएम योगी ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां को दी श्रद्धांजलि

Sun, 18 Oct 2026 01:56 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 18 Oct 2026 01:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों से मिलकर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना जताई।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Pays Tribute to Former Basti MP Harish Dwivedis Mother
हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को श्रद्धांजलि देते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक गांव तेलियाजोत पहुंचे। उन्होंने आवास पर दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना जताई।

इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी और पूर्व विधायक संजय जायसवाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed