फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   TB symptoms found in 75, 27 positive in investigation

75 में मिले टीबी के लक्षण, जांच में 27 पॉजिटिव

Wed, 09 Nov 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
TB symptoms found in 75, 27 positive in investigation
75 में मिले टीबी के लक्षण, जांच में 27 पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान के साथ चलने वाला दस्तक पखवाड़ा, टीबी मरीजों को भी खोजने में कारगर साबित हो रहा है। अक्तूबर में चले अभियान में 75 लोगों में टीबी के लक्षण मिले। जांच में 27 पॉजिटिव मिले हैं। अब तक के दस्तक पखवाड़े में कुल 124 टीबी के मरीज मिल चुके हैं। इनका पंजीकरण कर इलाज कराया जा रहा है।
मार्च 2021 में दस्तक में टीबी को भी शामिल किया गया है। अब तक चले छह बार के अभियान में 124 टीबी पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। अक्तूबर में चले अभियान में जो 27 मरीज मिले हैं, उनमें से आठ बलगम जांच में, जबकि 19 क्लीनिक में एक्स-रे जांच में मिले हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आइए अंसारी ने बताया कि एईएस/जेई की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक पखवाड़ा शुरू किया गया। इसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेती हैं। इस अभियान में बुखार के साथ ही जिन लोगों में टीबी के लक्षण हैं, या जिस परिवार के बच्चे कुपोषित हैं, उनकी लाइन लिस्ट तैयार कर वह सीएचसी पर देती है। सीएचसी पर जांच की जाती है। इसका अच्छा परिणाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

93 बच्चों में मिला कुपोषण का लक्षण
अक्तूबर में दस्तक पखवाड़ा सात से 21 अक्तूबर तक चलाया गया। इस दौरान 75 टीबी के लक्षण वाले मरीजों के साथ ही 93 ऐसे बच्चे चिह्नित हुए हैं, जिनमें कुपोषण के लक्षण मिले हैं। इन बच्चों की जांच सीएचसी पर चिकित्सक कर रहे हैं। जिनमें गंभीर कुपोषण के लक्षण मिल रहा हैं, उनके परिवार को पोषण पुनर्वास केंद्र जाकर इलाज की सलाह दी जा रही है। कम कुपोषण वालों का इलाज सीएचसी पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed