{"_id":"a3db0ad678b9a64f68eaa8dc03576968","slug":"target-to-satyagrah-on-collectrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह का एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह का एलान
अमर उजाला/बस्ती
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ की बैठक बुधवार को प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के परिसर में हुई। इसमें प्रदेश संगठन की ओर से भेजे गए पंद्रह मांगों के पत्र के बारे में कर्मचारियों को बताया गया। अध्यक्षता कर्मचारी नेता कौशल किशोर उपाध्याय ने किया।
प्रमुख मांगो में दैनिक भोगी कर्मचारी को नियमितीकरण करना, नई पेंशन व्यवस्था को खत्म करके पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना, ठेकेदारी प्रथा खत्म करके विभाग के माध्यम से भुगतान मिलना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सीधी भर्ती करना, पहले के दैनिक भोगी कर्मचरियों को पेंशन और ग्रच्यूटी का लाभ दिए जाने सहित कई मांग शामिल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम सूरत यादव ने कहा कि प्रदेश महासंघ 15 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में डीएम कार्यालय पर शुक्रवार को सत्याग्रह किया जाएगा। कर्मचारियों से रैली को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। महामंत्री ठाकुर प्रसाद वर्मा ने कहा कि वर्तमान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उनके कार्य के अनुरूप वेतन नहीं मिलने से उनका शोषण हो रही है।
सफाई कर्मचारी गांवों में लग कर सफाई का काम कर रहे हैं। प्रधान की तरफ से उनका लगातार उत्पीड़न किया जाता है। उन्हें प्रधान से हटाकर सीधे विभाग के देख रेख में रखा जाए।
प्रदेश महासंघ के पंद्रह सूत्रीय मांग पूरी होने तक सभी लोगों को एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा। बैठक में श्रीराम नाथ प्रजापति, हरीराम, राम अवतार, अशोक पांडेय, उदयराज, त्रिभुवन, सुरेश यादव, राम किशोर यादव, सतीश चंद, जवाहर लाल प्रजापति, सुरेश सिंह, ईश कुमार, राम गनेश आदि मौजूद रहे।