फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   tappe baz in loot

Basti News: बैंक से लौटे किसान से 50 हजार रुपये उड़ा ले गए टप्पेबाज

Tue, 25 Jul 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
tappe baz in loot
बस्ती। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे लालगंज थाना क्षेत्र के किसान राम तीरथ से टप्पेबाजों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिए। टप्पेबाजों ने उनसे रुपयों के बीच नकली नोट होने का झांसा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच पड़ताल शुरू की। फिलहाल टप्पेबाजों का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी किसान राम तीरथ का लालगंज के बड़ौदा यूपी बैंक लालगंज की शाखा में खाता है। सोमवार को वह किसी जरूरत के लिए 50 हजार रुपये निकाल कर साइकिल से गांव पृथ्वी पुर जा रहे थे। लालगंज बाजार के पुल के उस पार रविदास मंदिर के सामने पहुंचने पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। राम तीरथ को रोककर नीली शर्ट पहने एक युवक ने कहा कि आपके 50 हजार रुपये में से कुछ नोट नकली हैं। हमको मैनेजर साहब ने बुलाने को भेजा है। वहां आपकी नोट बदलकर दूसरी नोट दे दी जाएगी।
विज्ञापन

बातों में फंसाकर पासबुक और रुपये उन युवकों ने ले लिए और पीछे-पीछे बैंक आने को कहा। साइकिल से राम तीरथ उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। मगर कुछ देर बाद बाइक सवार ओझल हो गए। बैंक पहुंचे तो पता चला कि वह बाइक सवार ठगी करके भाग निकले। सूचना मिलते ही लालगंज एसओ जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी लालगंज, कुदरहा मौके पर पहुंचे। किसान राम तीरथ से पूछताछ करने के बाद बैंक की शाखा पर लगे सीसीटीवी के फुटेज के माध्यम से जांच शुरू की। बाजार में लगे सीसीटीवी पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed