{"_id":"619bdc3281826851c6508d74","slug":"take-measures-to-stop-crime-basti-news-gkp417279338","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपराध रोकने का करें उपाय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपराध रोकने का करें उपाय’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अपराध रोकने का करें उपाय’
आईजी ने तीनों जिले के एसपी को दिए निर्देश
चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी रोकने पर सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोडक ने परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि ठंड शुरू हो गई है। ऐसे में चोरी व अन्य अपराध करने वाले सक्रिय हो जाएंगे। अपराधी प्रवृत्ति के लोग वाहन चोरी, बैंक चोरी, नकबजनी, लूट व अन्य प्रकार के अपराधों को कर सकते हैं। इन अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करके लागू करने की जरूरत है।
आईजी ने तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दिन बैंकों की चेकिंग किसी राजपत्रित अधिकारी से कराएं। शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध रोकथाम संबंधी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण करें। अभियुक्तों के प्रति निरोधात्मक कार्रवाई, गुंडा, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने परिक्षेत्र में सड़क दुर्घटना एवं अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए समस्त पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने जनपदों में राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्गों पर ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करके परिवहन विभाग की सहायता से साइन बोर्ड व अन्य यातायात संकेतक लगवाने के लिए निर्देशित किया।