फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Take action to ban in cases of land dispute: IG

भूमि विवाद के मामलों में करें पाबंद करने की कार्रवाई : आईजी

Sat, 14 Jan 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Take action to ban in cases of land dispute: IG
भूमि विवाद के मामलों में करें पाबंद करने की कार्रवाई : आईजी
विज्ञापन

बस्ती। शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस में शिकायतें सुनी गईं। थाना पुरानी बस्ती पर आईजी आरके भारद्वाज, वाल्टरगंज थाने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शिकायतें सुनीं। आईजी ने भूमि विवाद के मामलों में पाबंद करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
आईजी ने पुरानी बस्ती थाने में भूमि विवाद संबंधित प्रकरण को इससे संबंधित रजिस्टर में दर्ज करने के लिए कहा। कहा कि निस्तारण के बाद अगर पुन: गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित पर केस दर्ज कराया जाए। उन्होंने भूमि विवाद मामलों में संबंधित को सीआरपीसी के तहत पाबंद करने के लिए कहा। वाल्टरगंज थाने में एसपी आशीष श्रीवास्तव के साथ एसडीएम गिरीश कुमार झा ने सात मामलों की सुनवाई की। श्रीपालपुर निवासी राम बचन ने सह खातेदार की जमीन बेच देने के बाद धमकी दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने राजस्व टीम से पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक, थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम गुलाब चंद्र ने की। यहां 27 फरियादी अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। चार मामलों का निस्तारण मौके पर हुआ। राजस्व विभाग के 23 व पुलिस से संबंधित चार मामले थे। पांच प्रकरणों में राजस्व व पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। इस मौके पर सीओ शेषमणि उपाध्याय, एसएचओ शैलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकोलिया प्रतिनिधि के मुताबिक, थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी ने कुल छह मामलों की सुनवाई की। मुसहा बरहपेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार, मरवटिया बाजार निवासी अनीता देवी, आम भारी निवासी कृष्णा प्रसाद, बुधिया निवासी निसार अहमद, दिवाकरपुर निवासी ईश्वरदीन, परसागना निवासी नरेंद्र सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया। एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। दो मामलों में नायब तहसीलदार टीम के साथ मौके पर गए।

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, लालगंज थाने में प्रीति खरवार व थानाध्यक्ष महेश सिंह ने 11 मामलों की सुनवाई की। पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित एक-एक मामले निस्तारित किए गए। पूर्व में लंबित नौ मामलों सहित कुल 11 मामले निस्तारित हुए। दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने 15 प्रार्थनापत्रों की सुनवाई की। सभी राजस्व से संबंधित थे। इस मौके पर दो प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसीलदार भानपुर सत्येंद्र सिंह ने छह मामलों की सुनवाई की। दो मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed