फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tablets distributed to council schools

Basti News: सांसद ने परिषदीय विद्यालयों के लिए वितरित किए टैबलेट

Tue, 21 Nov 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Tablets distributed to council schools
अटल प्रेक्षागृह में ​परिषदीय ​शिक्षकों में वितरित किया गया टैबलेट।
अटल प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ समारोह
विज्ञापन

283 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मिला टैबलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के उपयोग के लिए टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने तीन ब्लॉकों के 283 विद्यालयों के लिए टैबलेट वितरित किए। इसे पाकर परिषदीय शिक्षक खुश नजर आए।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। यही एक ऐसा माध्यम है जिससे समाज का उन्नयन संभव है। टैबलेट उपलब्ध होने से परिषदीय विद्यालय भी हाईटेक बनेंगे। यहां पढ़ने वाले बच्चे आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से सीधे जुड़ सकेंगे। अन्य सरकारों में सरकारी स्कूल उपेक्षित रहते थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इन स्कूलों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया गया है। सुसज्जित भवन के साथ-साथ फर्नीचर, बिजली, शौचालय, ड्रेस, टैबलेट सब उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि जिले के 1726 विद्यालयों के लिए कुल 3267 टैबलेट शासन ने उपलब्ध कराया है। प्रथम दिन सदर ब्लॉक के 140, सांऊघाट के 123 एवं शहरी क्षेत्र के 20 विद्यालयों में टैबलेट वितरित हुआ है। शेष विद्यालयों में भी शीघ्र टैबलेट का वितरण कर दिया जाएगा। इसका उपयोग बच्चों की गुणवत्तापरक शिक्षा में किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख अभिषेक कुमार, ब्रह्मदेव यादव, बीईओ विनोद त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, डीसी सुनील त्रिपाठी, अमित मिश्र, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed