फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Surkshit Matritawa for Women

गर्भवती को अब मिलेगा ‘‘सुमन’’ का साथ,आठ इकाइयां चयनित

Sun, 13 Feb 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Surkshit Matritawa for Women
गर्भवती को अब मिलेगा ‘सुमन’ का साथ, आठ इकाइयों का चयन
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में जल्द ही सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए जिला महिला अस्पताल सहित आठ स्वास्थ्य इकाइयों का चयन हुआ है। स्वास्थ्य इकाइयों की कमियों की नियमित समीक्षा करने के साथ ही उसमें सुधार कर गर्भवती को गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल के साथ नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन (एनक्वास) व लक्ष्य के लिए चयनित स्वास्थ्य इकाइयों को सुमन इकाई के रूप में चयनित किया जाना है। कार्यक्रम के संचालन एवं नियमित समीक्षा के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया जा रहा है। स्वास्थ्य इकाई पर आने वाली गर्भवती के लिए निशुल्क सुविधा मुहैया कराने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

‘सुमन’ कार्यक्रम के संचालन का मुख्य उद्देश्य
- उच्च गुणवत्तायुक्त चिकित्सकीय सुविधा, इमरजेंसी व रेफरल सेवाएं।
- मातृ मृत्यु की शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग व समीक्षा के लिए एनजीओ, सहायता समूह, पंचायतीराज संस्थानों, जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेना।
- मातृत्व सेवाओं के लिए पेशेंट फीडबैक मेकेनिज्म तथा शिकायतों के निवारण की प्रणाली डेवलप करना।
- अंतरविभागीय समन्वय के लिए माध्यम उपलब्ध कराना।
- सुधारात्मक कार्यों की रणनीति तैयार करने, पर्यवेक्षण कार्यक्रम की समीक्षा सहित प्रभावी संचालन के लिए समिति का गठन करना।
‘सुमन’ कार्यक्रम के तहत मिलेगी ये सुविधाएं
- हर गर्भवती का कम से कम चार एएनसी चेकअप, द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास में पीएम मातृत्व सुरक्षित अभियान दिवस पर विशेषज्ञ की ओर से कम से कम एक परीक्षण।
- एएनसी के लिए आने वाली गर्भवती का पंजीकरण करते हुए एमसीपी कार्ड एवं सुरक्षित मातृत्व पुस्तिका का वितरण।
- निशुल्क सामान्य व सिजेरियन प्रसव तथा प्रसव के दौरान जटिलताओं का प्रबंधन।
- शत-प्रतिशत मातृ एवं शिशु मृत्यु की रिपोर्टिंग एवं समीक्षा।
- नवजात के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।
- होम बेस्ट न्यूबार्न केयर संबंधी छह से सात विजिट।
- जन्म के समय टीकाकरण।
- एंबुलेंस सेवा के जरिए निशुल्क परिवहन सुविधा।
- प्रसव के बाद परिवार नियोजन संबंधी परामर्श। कम्प्रीहेंसिव अबार्शन केयर।
- वेब पोर्टल, हेल्प लाइन और हेल्प डेस्क के माध्यम से शिकायतों का निवारण।
इन स्वास्थ्य इकाइयों में लागू होगी योजना
- जिला महिला अस्पताल, बस्ती
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रुधौली
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हर्रैया
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परशुरामपुर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भानपुर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कप्तानगंज
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुदरहा
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सल्टौआ
‘सुमन’ कार्यक्रम जिला महिला अस्पताल व 7 सीएचसी /पीएचसी में लागू होगा। स्वास्थ्य इकाइयों का चयन स्टेट लेवल पर हुआ है। जिला व ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया जा चुका है। जल्द ही वहां पर सेवाएं शुरू कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सीके वर्मा, एसीएमओ आरसीएच, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed