फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Supply stopped in Kothwa Bhelwal due to burning of transformer

Basti News: टांसफाॅर्मर जलने से कोठवा भेलवल में आपूर्ति ठप

Mon, 14 Jul 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 14 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Supply stopped in Kothwa Bhelwal due to burning of transformer
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भेलवल गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति बाधित है। एक हफ्ते में 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर दूसरी बार जल गया है। बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले हफ्ते खेत में लगा ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद नया लगाया गया था। लेकिन वह भी कुछ दिनों में खराब हो गया। बिजली की अनियमित आपूर्ति से किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम-काज में भी दिक्कतें आ रही हैं। संजू मिश्रा, अनूप कुमार गौड़, रघुनंदन मिश्रा समेत कई ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर ठीक करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 25 केवी का ट्रांसफार्मर गांव की बिजली जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। इसलिए 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। अधिशासी अभियंता शाहनवाज आलम ने कहा कि सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। क्षमता वृद्धि के लिए प्रार्थना पत्र मिल गया। आदेश मिलते ही 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed