फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Supply department will celebrate the food festival

जिले में अन्न महोत्सव मनाएगा आपूर्ति विभाग

Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Supply department will celebrate the food festival
अन्न महोत्सव मनाएगा आपूर्ति विभाग
विज्ञापन

प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना का बैग में मिलेगा गेहूं चावल
पांच अगस्त को कोटा दुकानों पर होगा अन्न महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गरीबों को कोरोना की मार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम निशुल्क खाद्यान्न योजना को नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर अब शासन ने जिलेवार अन्न महोत्सव के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में पांच अगस्त को अपने जिले में आपूर्ति विभाग अन्न महोत्सव मनाएगा। इस दिन कोटा दुकानों से गरीबों को निशुल्क दिए जाने वाले खाद्यान्न को प्रधानमंत्री के चित्र वाले बैग में दिया जाएगा।

जिले में प्रधानमंत्री निशुल्क खाद्यान्न योजना के तहत 4.36 लाख लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। अब इन उपभोक्ताओं को कोटेदार अपनी दुकान से प्रधानमंत्री की तस्वीर वाला बैग देगी, जिसमें वे अपना खाद्यान्न ले जाएंगे। हालांकि अभी तक महज 20 हजार बैग की आपूर्ति शासन ने की है, मगर शेष बैग भी धीरे-धीरे विभाग को मिलेगा। इन बैगों में खाद्यान्न रखकर कोटेदार उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएंगे। यहां उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 110 क्विंटल गेहूं व चावल का आवंटन है, जिसे कोटेदार हर महीने उठाते हैं। पीएम ने इस राशन को अब निशुल्क दिए जाने की घोषणा की है। इसी क्रम में अब उपभोक्ताओं को माह में दो बार राशन मिल रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अभी फिलहाल करीब 20 हजार झोले यहां पहुंच चुके हैं। अन्न महोत्सव पांच अगस्त को मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed