फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sunita Raj won a bronze medal at the Police Games.

Basti News: पुलिस गेम्स में सुनीता राज ने जीता कांस्य पदक

Tue, 20 Oct 2026 03:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Sunita Raj won a bronze medal at the Police Games.
बस्ती। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में बस्ती की सीनियर नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी सुनीता राज ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। 10 से 16 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता में सीआईएसएफ की बालिका टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम में शामिल सुनीता ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मड़वानगर गांव की रहने वाली सुनीता ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। उनकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली सुनीता ने बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खेल की बारीकियां सीखीं। लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर वर्ष 2026 में उनका चयन सीआईएसएफ में कांस्टेबल पद पर हुआ। वर्तमान में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के भिलाई में है। नौकरी के साथ वह खेल में भी अपनी प्रतिभा निखार रही हैं। सुनीता ने अपनी सफलता का श्रेय माता कृष्णावती और पिता राजेश कुमार के प्रोत्साहन को दिया। वह जूनियर, सब जूनियर और सीनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के साथ खेलो इंडिया और स्कूल नेशनल में भी टीम को चैंपियन बनाने में योगदान दे चुकी हैं। उनके नाम स्वर्ण और रजत पदक भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed