फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sumo going from Bihar to Maharashtra, seven injured

बिहार से महाराष्ट्र जा रही सूमो दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

Fri, 11 Sep 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sumo going from Bihar to Maharashtra, seven injured
कप्तानगंज में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : BASTI
बिहार से महाराष्ट्र जा रही सूमो दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर शुक्रवार को कप्तानगंज थानांतर्गत गढहा के पास बिहार से महाराष्ट्र जा रही टाटा सूमो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में सूमो सवार सात मजदूर घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सीएचसी कप्तानगंज भेजा जहां तीन की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महाराष्ट्र के भिवंडी से मजदूरों को लेने के लिए ठेकेदार टाटा सूमो लेकर बिहार आया था। बृहस्पतिवार की रात मजदूरों को लेकर मुंबई रवाना हुआ। गाड़ी में चालक सहित सात मजदूर सवार थे। शुक्रवार की भोर करीब चार बजे फोरलेन पर बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे के पास पहुंचते ही गढहा के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे सूमो बेकाबू होकर ट्रक में पीछे से भिड़ गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज हरेकृष्ण उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उनके अनुसार घायलों की पहचान अमित कुमार (32), शमशेर (27), अजीत (40), मोहम्मद हनीफ (30) निवासी सियराबारी थाना पहरगट्टा जिला किशनगंज बिहार, मेराज आलम (28) निवासी बड़ागांव थाना तंबू जिला समस्तीपुर बिहार के अलावा महाराष्ट्र से गाड़ी लेकर आए चालक मुजाहिद (40) और अरशद (35) निवासी भिवंडी महाराष्ट्र के रूप में हुई। चालक मुजाहिद ने बताया कि मालिक के कहने पर होटल में कार्य करने वाले मजदूरों को लेने बिहार गए थे। लौटते वक्त अचानक ट्रक चालक के ब्रेक मारने के कारण हादसा हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed