{"_id":"672fbac10d4a622d4a00ad05","slug":"sugarcane-weighing-slip-will-be-issued-from-15th-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127023-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 15 से जारी होगी गन्ना तौल पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 15 से जारी होगी गन्ना तौल पर्ची
Sun, 10 Nov 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गौर। बभनान चीनी मिल में इस बार पराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ आगामी 21 नवंबर से शुरू हो रहा है। जबकि आगामी 15 नवंबर से किसानों को गन्ना पर्ची निर्गत की जाएगी। जबकि 19 नवंबर से क्रय केंद्रों पर तौल किया जाएगा। इसको लेकर चीनी मिल की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि गोंडा व बस्ती जिला मिलाकर कुल 79 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जहां किसान अपना गन्ने का तौल करा सकेंग। जबकि चीनी मिल गेट पर 21 नवंबर से गन्ने का तौल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों के मोबाइल पर पर्ची का एसएमएस जाएगा और उसी से किसान अपना गन्ना बेच सकेंगे। पर्ची की सूचना सहकारी गन्ना विकास समितियों के अलावा संबंधित क्रय केंद्रों पर भी उपलब्ध रहेगी। महाप्रबंधक ने बताया कि इस बार बरसात अधिक होने से पिछली बार की अपेक्षा गन्ने की पैदावार कम हो गई है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे विधि-विधान पूर्वक चीनी मिल का पराई शुरू हो रहा है। 19 नवंबर को चीनी मिल परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है।ल