{"_id":"65a1875b95f8285fb1001def","slug":"sugarcane-loaded-on-trailer-fell-on-pedestrian-due-to-rope-breaking-condition-critical-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9969-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रस्सा टूटने से राहगीर के ऊपर गिरा ट्रेलर पर लदा गन्ना, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रस्सा टूटने से राहगीर के ऊपर गिरा ट्रेलर पर लदा गन्ना, हालत नाजुक
Sat, 13 Jan 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र में गन्ना लदा टेलर पलटने से जुटे लोग
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती महुली मार्ग के देईसांड़ बानपुर मोड़ पर रस्सा टूटने से ट्रेलर पर लदा गन्ना भरभरा कर गिर गया। उधर से गुजर रहा दंपती गन्ने के नीचे दब गया। बाजार के बीच हुई घटना से भारी भीड़ जुट गई। लालगंज पुलिस ने जेसीबी की मदद से गन्ना हटवाने के बाद दोनों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भेजा। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मुंडेरवा शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पसड़ा से शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे एक ट्रेलर ओवरलोड गन्ना लादकर मुंडेरवा ले जाया जा रहा था। देईसांड़ के बानपुर मोड़ पर बनकटी की तरफ मुड़ते ही ट्रेलर का रस्सा टूट गया। जिससे काफी गन्ना एकाएक सड़क की पटरी पर गिर गया। उधर से ओपेक चिकित्सालय कैली से पत्नी सरोज का इलाज करवाकर लौट रहे महुली थाना संतकबीरनगर निवासी भोला निषाद गन्ने के नीचे दब गए।
कस्बा वासियों व राहगीरों की मदद से गन्ना हटाते हुए पुलिस को सूचना दी गई। लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व उनकी पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से गन्ना हटवाते हुए घायलों को बाहर निकलवाया तथा एबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।