Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane laden truck overturned after going out of control

Basti News: अनियंत्रित होकर पलटा गन्ना लदा ट्रक

Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden truck overturned after going out of control
कप्तानगंज के मरवटिया पांडेय (बरहटा) में पलटा गन्ना लदा ट्रक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के मरव टिया पांडेय (बरहटा) गन्ना क्रय केंद्र पर शनिवार की शाम करीब चार बजे गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चालक घायल हो गया। आसपास के किसानों ने चालक को ट्रक से निकाल कर अस्पताल भेजवाया। मरवटिया पांडेय (बरहटा) में केएम शुगर मिल अयोध्या का गन्ना क्रय केंद्र है। शाम चार बजे जैसे ही ट्रक गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लादकर सड़क पर चढ़ रहा था, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे गन्ना क्रय केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। ट्रक पलटने की सूचना पर आसपास के लोग, शुगर मिल के केन मैनेजर अशोक कुमार पांडेय और पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में ट्रक चालक दिनेश पांडेय निवासी पगार थाना नगर घायल हो गए।
विज्ञापन

केन मैनेजर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक गन्ना लादकर मिल जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed