फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane has not been weighed for five days, farmers angry

Basti News: पांच दिन से गन्ने की नहीं हुई तौल, किसान भड़के

Sat, 17 Feb 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane has not been weighed for five days, farmers angry
लालगंज में गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने किया प्रदर्शन।
लालगंज। मुंडेरवा चीनी मिल की ओर से स्थापित क्रय केंद्र पर पांच दिन से गन्ने की तौल बंद है। इससे किसान परेशान हैं। शुक्रवार को किसानों ने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे गन्ना डायरेक्टर विश्वजीत पाल और फूलचंद्र पटेल ने किसानों को तौल का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र में संचालित गन्ना क्रय केंद्रों पर अनियमितता थमने का नाम नहीं ले रही है। कहीं घटतौली तो कहीं तौल न होने से किसान परेशान हैं। शिथिल प्रशासनिक व्यवस्था का फायदा गन्रा माफिया उठाने से नहीं चूक रहे हैं। जिला गन्ना विभाग जानकारी नहीं है कहकर मामलों से पल्ला झाड़ लेता है। घटतौली और तौल न होने पर शायद ही कभी जिला गन्ना अधिकारी ने प्रभावी कार्रवाई की हो।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाटीघाट ए क्रय केंद्र पर किसान विनोद कुमार, राम कुबेर कोप, कृपाराम, राजू, संजय, अमर सहित करीब 30 किसान गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने बताया कि पांच दिन से वह गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर हैं। मगर, तौल नहीं हो रही है। इससे गन्ना सूख रहा है। गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंची गाड़ियों का किराया बढ़ रहा है। इसके बावजूद मिल कर्मी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन से वार्ता हुई है। शाम तक तौल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed