फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane committee canceled the betting of 2518 farmers

Basti News: गन्ना समिति ने 2518 कास्तकारों का रद्द किया सट्टा

Wed, 11 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee canceled the betting of 2518 farmers
- बभनान समिति की कार्रवाई से गन्ना माफिया सन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बभनान गन्ना समिति ने 2518 कास्तकारों का सट्टा रद्द कर दिया है। जिससे गलत तरीके से सट्टा कराने वाले गन्ना माफिया में खलबली मची हुई है। वरिष्ठ सीडीई उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार गन्ना सर्वे का काम शुरू होने से पहले ही सभी सुपरवाइजरों को सख्त निर्देश दे दिया गया था कि नियम विरूद्ध गन्ने पड़ताल करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को समिति क्षेत्र में 119 ऐसे गन्ना सट्टा चिन्हित कर रद्द किया गया जिसमें फर्जी खतौनी लगाई गई थी। इसके अलावा आवश्यक अभिलेख जैसे खतौनी, आधार, बैंक पासबुक आदि ने मिलने के कारण 286 सट्टा रद्द किया गया। 911 ऐसे कास्तकारों का सट्टा रद्द किया गया जिनके पास समिति सदस्य बनने के दौरान भूमि थी लेकिन अब वह भूमिहीन हैं। एक ही नाम पर दो-दो सट्टा कराने वाले 333 कास्तकारों का सट्टा रद्द कर दिया गया। पांच सालों से गन्ने की आपूर्ति न करने वाले 130 कास्तकारों का सट्टा रद्द किया गया। दिवंगत हो चुके 701 कास्तकारों का भी सट्टा रद्द किया गया। अन्य कारणों से 38 सट्ट रद्द किया गया। बताया कि गलत तरीके से सट्टा कराने वाले कास्तकारों पर विधिक कार्रवाई पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed