फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Subhash became the president, Rajiv became the general secretary.

Basti News: सुभाष अध्यक्ष, राजीव महामंत्री बने

Wed, 07 Feb 2024 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Subhash became the president, Rajiv became the general secretary.
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय ने संगठन का विस्तार किया। पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारी संगठन को मजबूत और गतिशील बनाते हुए व्यापारियों की रक्षा के हित बेहतर काम कर सकेगी।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए अमरमणि पांडेय ने बताया कि एक बार फिर से सुभाष चंद्र शुक्ल जिलाध्यक्ष, राजीव पांडेय जिला वरिष्ठ महामंत्री, ब्रजेश प्रताप सिंह मुन्ना, राजीव पांडेय, प्रभुप्रीत सिंह, राम विनय पांडेय जिला महामंत्री, डाॅ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी संगठन जिला उपाध्यक्ष तथा वर्तमान नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त को जिला संगठन मंत्री, सुनील सोनी बब्लू को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन




प्रांतीय उपाध्यक्ष ने बताया कि जिले में युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए अर्जित कसौधन को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष, प्रिंस गुप्ता महामंत्री तथा नगर अध्यक्ष युवा सचिन अग्रवाल, नगर महामंत्री अभिषेक सिंह बनाया गया है। युवा अध्यक्ष अर्जित कसौधन ने बताया कि 10 मार्च तक जिले के शेष कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। इस मौके पर इंद्रभुजा पांडेय, राजेश कुमार, नरेंद्र त्रिपाठी, लालजी शुक्ल, विकास गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed