फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sub-Inspector Recruitment: 6504 candidates appeared for the exam under tight security.

दरोगा भर्ती : कड़ी सुरक्षा में 6504 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 16 Mar 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Recruitment: 6504 candidates appeared for the exam under tight security.
शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज में दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी। संवाद
बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की दो दिवसीय लिखित परीक्षा रविवार को शाम पांच बजे समाप्त हुई। इस दिन दोनों पालियों की परीक्षा सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कराई गई। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की निगरानी होती रही। दूसरे दिन कुल 6504 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2136 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दो पालियों में परीक्षा होने के कारण शहर में रविवार का अवकाश होने के बाद भी दिन भर हलचल रही। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एपसी डॉ. यशवीर सिंह के अलावा प्रशासन एवं पुलिस के कई अफसर दौड़ भाग करते रहे। जिससे केंद्रों पर सख्ती बनी रही। कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में पंजीकृत 4320 में से 3262 लोग उपस्थित हुए। जबकि 1058 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह परीक्षा सुबह नौ से दिन में 12 बजे तक कराई गई। शाम की पाली में पंजीकृत 4320 में से 3242 लोग परीक्षा में शामिल हुए। 1078 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर में चहल-पहल बढ़ी रही। यहां दस केंद्रों पर यह परीक्षा कराई गई। सात केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। निजी एवं सरकारी साधनों से परीक्षार्थी सुबह से शहर में पहुंचना शुरू हो गए। महिला अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंची थी। केंद्रों के बाहर सुबह आठ बजते ही अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों की भीड़ जुट गई। केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। नौ बजते ही अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जाने लगा। दस बजे से परीक्षा शुरू करा दी गई, 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दिन में तीन बजे से पांच बजे तक कराई गई। प्रत्येक केंद्र पर जैमर लगाए गए थे। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए कक्ष निरीक्षकों को भी मोबाइल निषेध किया गया था। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिये परीक्षा की निगरानी अलग से की गई। सख्ती के चलते किसी भी केंद्र से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली है। बाहर से आने अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन पर स्थापित हेल्प डेस्क से उनके परीक्षा केंद्रों का लोकेशन बताया गया। इससे लोगों को केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत मिली।

-------------
शहर में नहीं लगने दिया गया जाम
पुलिस के बेहतर प्रबंधन के चलते शहर में अतिरिक्त भीड़ बढ़ने के बाद भी यातायात व्यवस्था बिगड़ने नहीं पाई। मुख्य सड़कों के किनारे स्थित परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों को वाहनों के साथ नहीं खड़ा होने दिया गया। जिससे भीड़ नहीं एकत्र होने पाई और आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा। परीक्षा छूटने के समय बड़ेवन, रेलवे स्टेशन चौराहा, रोडवेज तिराहा, गांधीनगर, कंपनीबाग आदि प्रमुख चौराहों पर पुलिस काफी सक्रिय नजर आई। जिससे वाहनों का लंबा जाम नहीं लग सका। सभी मार्गों पर लोग आसानी से आते जाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed