फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   students show scientific model

मॉडल में बच्चों ने दिखाई विज्ञान की दुनिया

Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
basti
basti Updated Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
students show scientific model
‌‌िश्‍ाशिक्ष्‍ाा - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को आयोजित नक्षत्रशाला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। थर्मल पावर प्लांट के अलावा डैम वीथ हाइड्रोलिक पावर स्टेशन एण्ड जेसीबी, वाटर साइकिल सहित तमाम मॉडल आकर्षण के केंद्र रहे। 

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार और सोनी कुमार ने किया। कक्षा छह से लेकर 12 तक के सभी वर्गों के छात्र समूहों ने विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा नौ के अनमोल चौधरी, कृतिका पांडेय, वसुंधरा गुप्ता, अंशिका, रजत, वैर्श्व, अंकिता, मधु, अनुश्री जाह्नवी, यश, इब्राहिम, शाद आदि ने थर्मल पावर प्लांट का तो कक्षा नौ के छात्रों ने स्मार्ट इंडस्ट्रीज, डैम वीथ हाइड्रोलिक पावर स्टेशन एण्ड जेसीबी, वाटर साइकिल कक्षा दस के छात्रों ने कंजर्वेशन आफ इनर्जी थ्रू डिफरेंट मेथड, मिनी सोलर पावर प्लांट, वाटर मैनेजमेंट कक्षा 11 के छात्रों ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्मार्ट सिटी, कक्षा 12 के छात्रों ने सोलेन आइड इंजन, एसी, जनरेटर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंट्रक्टर तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा कक्षा छह के छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग, सोलर सिस्टम, हाइड्रास्पाइडर, कक्षा सात के छात्रों ने ब्लोवर, इलेक्ट्रिक प्लांट बाई सीवेज वाटर, सोलर सिटी, ट्रांसमीटेड रेलवे, होम अप्लायंस, आठ के छात्रों ने नाइट्रोजन गैस इलेक्ट्रिक सिटी ड्रोन पर मॉडल पेश किए। नक्षत्रशाला प्रदर्शनी में ब्रह्मांड के सृजन से लेकर समापन तक की कहानी को व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed