फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   students made chain

छात्र-छात्राओं ने बनाई मानव शृंखला

Sun, 17 Feb 2019 12:04 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
students made chain
बच्चों ने बनाई मानव शृंखला। - फोटो : amar ujala
बस्ती। कश्मीर के पुलवामा में सैनिकों पर कायराना हमले के विरोध में छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई। एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल व अन्य स्कूली बच्चों ने आतंकी हमले का विरोध जताया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन

 उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी, सेंट बेसिल, इंडियन पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, जीवीएम कॉन्वेंट, द सीएमएस, सावित्री विद्या विहार, यूनिक साइंस एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, सरस्वती शिशु मंदिर शिवा कालोनी, सेंट जोसेफ, सेंट जेवियर्स, ब्लूमिंग बड्स, स्वामी दयानन्द विद्यालय, सेंट लॉरेंस, नेहरू बाल विद्या मंदिर, डीएल कान्वेंट स्कूल, एसपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी सहित विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चों व शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांध मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शित किया। 
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस चौक से भगत सिंह चौक, कंपनी बाग होते हुए सुभाषचन्द्र चौक तक बनी मानव शृंखला ने देश भक्ति का जोश भर दिया। बच्चों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत सरकार बदला ले के नारे लगाए। बच्चों ने इस दौरान देश हित में संकल्प लिए। इस दौरान धीरेन्द्र शुक्ल, जेपी तिवारी, जगदीश प्रसाद मिश्र, राजेंद्र नाथ तिवारी, संतोष सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कैलाश नाथ दुबे, राजीव कुमार, अनूप खरे, पीसी मिश्र, पंकज त्रिपाठी, जेम्स सर, जान पाण्डेय, भवानी शुक्ल, चार्ल्स, विनय शुक्ल, राहुल श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, अनूप मिश्र, गरुणध्वज पाण्डेय, रामचन्द्र दुबे, ऐश्वर्य मणि तिवारी, हरीश प्रजापति सहित तमाम प्रबंधक व शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed