{"_id":"6a6fa3627aafac124a0a2322","slug":"students-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-bst1006-163583-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव
विज्ञापन
छात्रा आंचल की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन-स्रोत ग्रामीण
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के लमती गांव में रविवार को 16 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, लमती गांव निवासी आंचल (16), पुत्री स्वर्गीय ध्रुवचंद्र, एक निजी विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। रविवार सुबह उसने भोजन करने के बाद अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दोपहर करीब 11 बजे कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।
थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।