फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students block the Kotwali road, uproar

छात्रों ने कोतवाली मार्ग जाम कर किया हंगामा

Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students block the Kotwali road, uproar
बस्ती में रोडवेज कर्मचारियों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : BASTI
छात्रों ने कोतवाली मार्ग जाम कर किया हंगामा
विज्ञापन

बस्ती। छात्र नेता कबीर तिवारी की मौत की सूचना जैसे ही छात्रों को मिली, वे उत्तेजित हो गए। एंबुलेंस में शव लेकर भाजपा नेताओं के साथ दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्र कोतवाली पहुंचे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग जाम कर दिया।
अनहोनी की आशंका में कई थाने की फोर्स कोतवाली बुला ली गई। इस बीच छात्रों के साथ पुलिस अधिकारियों की नोकझोंक होती रही। मौके पर एडीएम रमेश चंद्र व एसडीएम सदर एसपी शुक्ल सहित पुलिस अधिकारी समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि पुलिस अधीक्षक एवं शहर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। भीड़ और गुस्सा देखकर पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। कोतवाली पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक को भी छात्र नेताओं ने खरी-खोटी सुनाई। छात्र मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। दो बजे के करीब सांसद हरीश द्विवेदी और सदर विधायक दयाराम चौधरी मौके पर पहुंचे। इन्हें भी छात्रों के आक्रोश का सामाना करना पड़ा। कुछ ही देर बाद डीएम और एसपी कोतवाली में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए। उन्होंने सांसद और विधायक से बात की। छात्र नेता कबीर तिवारी के शव को कोतवाली से ले जाने को तैयार नहीं थे। सांसद, विधायक सहित अन्य नेताओं के समझाने के बाद वे मान गए। साढ़े तीन बजे की करीब शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

कोतवाली की तरफ जाने से रोका गया
छात्रों के आक्रोश का शिकार आम लोग न हो इसके लिए पुलिस राहगीरों को कोतवाली की तरफ जाने से रोक रही थी। छात्रों ने सड़क की बीच लकड़ियां रख दी थीं। इस मार्ग से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। छात्र कोतवाली गेट के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। कुछ छात्र करीब तिवारी के लिए फफक रहे थे।

बस्ती में पुलिस चौकी का समान उपद्रवियों ने जला दिया।

बस्ती में पुलिस चौकी का समान उपद्रवियों ने जला दिया।- फोटो : BASTI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed