फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student dies after being hit by Scorpio

Basti News: स्कॉर्पियो की चपेट में आकर परीक्षार्थी की मौत

Tue, 28 Mar 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 28 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by Scorpio
मानिकचंद (बस्ती)। बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पैंड़ा खरहरा पड़ाव शहीद शिव गुलाम स्थल के पास सोमवार दोपहर बाद बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार परीक्षार्थी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वाल्टगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र के परसा पुरई गांव निवासी 22 वर्षीय शिवम शुक्ल बाइक से मुंडेरवा में स्थित एक महाविद्यालय से बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। पैड़ा पड़ाव पर रुधौली से बस्ती की तरफ जा रही स्कॉर्पियो ने चपेट में ले लिया। जिससे बाइक के परखचे उड़ गए। मौके पर ही शिवम शुक्ल की मौत हो गई। मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने चली गई है। घटना की खबर सुनकर परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। शिवम अपने दो भाइयों एवं एक बहन में दूसरे नंबर के थे। ओम प्रकाश शुक्ल किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed