{"_id":"60d4c7c68ebc3e33284cc6d7","slug":"strictly-solve-the-problems-of-entrepreneurs-basti-news-gkp3993722194","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से करें निस्तारित’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से करें निस्तारित’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से करें निस्तारित’
बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने तथा समय से निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने खादी ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कांप्लेक्स में नाली निर्माण शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाए। राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थान, परसोंहिया, ब्लॉक रामनगर, तहसील भानपुर में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया है।
डीएम बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधुओं की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं। उन्होंने प्लास्टिक कांप्लेक्स में सड़क, नाली निर्माण तथा ड्रेन सिस्टम को ठीक करने के लिए यूपीएसआईडीसी को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना पर विचार करते हुए कहा कि पिछले वर्ष के लक्ष्य को आधार मानकर लोन आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएं तथा बैंकों से उसका निस्तारण भी कराया जाए। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के 20 लक्ष्य के सापेक्ष छह आवेदन पत्रों पर बैंक ने 14.10 लाख का मार्जिन मनी वितरित किया है, जबकि खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से एक भी ऋण वितरित नहीं किया गया। इसके अलावा डीएम ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत संतोष कुमार को निर्देशित किया है कि उद्योगों के लिए कनेक्शन के आवेदन पत्रों को समय से निस्तारित करें। संचालन उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, एसडीएम भानपुर आनंद श्रीनेत, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री हरीश चंद्र शुक्ला, एआईजी स्टांप मनोज कुमार शुक्ला, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चंद्र, सीओ आलोक कुमार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके सिंह, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, दयाराम वर्मा, विनय कुमार, उद्यमी वीरेंद्र मिश्र, अजय कुमार, प्रद्युम्न शुक्ला, सूर्य कुमार शुक्ला, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।