फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Strict action taken on rising sugar prices, tehsil level team begins investigation

Basti News: चीनी के बढ़ते भाव पर सख्ती, तहसील स्तर पर टीम ने शुरू की जांच

Mon, 24 Aug 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Strict action taken on rising sugar prices, tehsil level team begins investigation
बभनान में डीलर के यहां चीनी स्टॉक की जांच करते एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी संवाद
बस्ती। चीनी के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। तहसील स्तर पर गठित टीमों ने बाजारों और गोदामों में चीनी के स्टॉक की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के नेतृत्व में टीमों ने रविवार को हर्रैया, पांडेय बाजार समेत अन्य थोक बाजारों का जायजा लिया। व्यापारियों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर स्टॉक घोषित करने और उसकी स्थिति नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान थोक बाजार में चीनी का भाव 63 से 64 रुपये और फुटकर में 66 से 68 रुपये किलो तक मिला। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार को भी टीम ने जांच की थी। इस दौरान स्टॉक निर्धारित सीमा के भीतर मिला और किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई। स्टॉक और कीमतों की जांच तब तक जारी रहेगी, जब तक बाजार भाव नियंत्रित नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने चीनी कारोबारियों के लिए एक अगस्त से 30 नवंबर तक स्टॉक लिमिट लागू की है। इसके तहत कोई व्यापारी चार हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा। इसका उद्देश्य जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाकर कीमतों को नियंत्रित करना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टॉक में अंतर या किसी तरह की अनियमितता मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बस्ती सदर, हर्रैया और रुधौली तहसील में जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। भानपुर तहसील में भी औचक जांच के लिए अलग टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed