फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stopping all speculations, Rajkishore held the lotus symbol

Basti News: तमाम कयासों पर विराम, राजकिशोर ने थामा कमल निशान

Fri, 03 May 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Stopping all speculations, Rajkishore held the lotus symbol
- बसपा व सपा सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं राजकिशोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती।
जिले के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम भाजपा का दामन थाम लिया। लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राजकिशोर के बारे में लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं, मगर उन्होंने कभी जुबान नहीं खोली। हालांकि राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय पूर्व मंत्री भी शहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तो लोगों के कयास सही नजर आने लगे, मगर मंत्री ने किसी भी दल में जाने की बात को खारिज कर दिया था। इसके बाद राजकिशोर पर्दे के पीछे चले गए। वह किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में नजर नहीं आते थे। हालांकि उनकी राजनीतिक सक्रियता हर्रैया में बनी रही, मगर कभी वह खुलकर किसी दल के खेमे में नहीं दिखे। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह सानू सहित तमाम समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

राजकिशोर सिंह का राजनीतिक कॅरिअर वर्ष 2000 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में शुरू हुआ। इससे पहले वह छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे थे। 2002 में वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। मायावती सरकार में वन मंत्री भी रहे। कुछ विवादाें के चलते राजकिशोर ने 2003 में बसपा छोड़ दी और सपा के साथ चले गए। इसके बाद मुलायम सिंह यादव की सरकार में भी वह वन मंत्री रहे। वह लगातार तीन बार हर्रैया विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहते हुए उद्यान मंत्री के अलावा पंचायती राजमंत्री भी रहे। यहां भी विवाद ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने बस्ती लोकसभा सीट से वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था पर हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा का दामन थामा है। पार्टी जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन करुंगा।
राजकिशोर सिंह, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed