{"_id":"61a27809e495a945ac16d990","slug":"stolen-briefcase-found-in-sugarcane-field-basti-news-gkp4178710193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिली चोरी की गई अटैची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिली चोरी की गई अटैची
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिली चोरी की गई अटैची
दो माह पहले फरेंदा सेंगर गांव में हुई थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। दो माह पहले फरेंदा सेंगर गांव में चोरी की गई कपड़े से भरी अटैची शनिवार को गन्ने के खेत में फेंकी मिली। ग्रामीणों ने उसे पीड़ित परिवार के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव में शनिवार सुबह 10 बजे खेत में गन्ना काट रहे ग्रामीणों ने अटैची पड़ी देखी। ग्रामीणों ने अटैची को खोला तो उसमें कपड़ा और चादर मिला। कुछ देर बाद सुभाष चंद्र सिंह भी पहुंच गए और कपड़े की पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर चली गई। चोरी का कपड़ा मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सुभाष चंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना को गांव के कुछ लोगों ने अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस उन्हें बचा रही है।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव निवासी दिवाकर विक्रम सिंह के घर 24 सितंबर को उनकी माता की तेरहवीं का कार्यक्रम था। परिवार के लोग बंजरिया (भैरोपुर) सड़क पर बने घर पर थे। उसी रात चोरों ने फरेंदा सेंगर गांव के सुभाष चंद्र सिंह के मकान का ताला तोड़कर 34 हजार नकद, सोने की चूड़ियां सहित आलमारी में रखा कीमती जेवर उठा ले गए थे। सुभाष चंद्र सिंह ने घटना में केस दर्ज कराया था। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल राम ने बताया कि मामले में छानबीन क्राइम ब्रांच की ओर से जा रही है। अटैची मिलने की जानकारी दे दी है।