फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   stolen 1.5 lakh

ताला काटकर डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी

Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
stolen 1.5 lakh
ताला काटकर डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव में मंगलवार व बुधवार की रात में चोरों ने दरवाजे पर लगा ताला काटकर घर के अंदर रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का साउंड सिस्टम आदि सामान चुरा लिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल राम ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पूरी उम्मीद है कि मामले का जल्द पर्दाफाश होगा।

कप्तानगंज पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी संतोष कुमार का आरोप है कि वह जीवन यापन के लिए एक साउंड माइक सिस्टम किराए पर चलाते थे। कमरे में कई साउंड व मिक्सर मशीन थी। मंगलवार की रात में वह कमरे में ताला लगाकर गांव के अंदर बने दूसरे घर में सोने चले गए। सुबह जब लौटकर आए तो दरवाजे का ताला कटा हुआ था और अंदर रखा साउंड व माइक सिस्टम का सारा सामान गायब था। बता दें कि संतोष का एक मकान गांव के बाहर सड़क पर स्थित है। जहां वह यह सामान रखा करता था। जबकि परिवार के साथ वह गांव के अंदर वाले घर में रहता है। हर दिन की तरह मंगलवार को भी वह रात में लगभग नौ बजे कमरे में ताला लगाकर गांव के अंदर वाले मकान पर सोने गया था। रात में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed