{"_id":"577beb264f1c1b6f0c7fac08","slug":"state-workers-to-strike-gears","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल को कमर कसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल को कमर कसी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियो ने डीआईओएस कार्यालय पर गेट मीटिंग किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध को लेकर राज्य कर्मचारी भी कमर कस चुके हैं। मंगलवार को मीटिंग कर उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर डीआईओएस कार्यालय परिसर गेट पर हुई मीटिंग में कहा गया कि केंद्रीय कर्मचारी 11 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे। कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हो रही हड़ताल में सभी बढ़ चढ़कर भाग लें। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वृजेश कुमार श्रीवास्तव और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वेतन विसंगतियों, कैश लेस चिकित्सा, मोटरसाइकिल भत्ता आदि लिखित समझौते का पालन नहीं कर रही है। ऐसे में 13 जुलाई को लखनऊ में आयोजित प्रांतीय धरना में शामिल हों। अशोक पांडये व गिरिजेश यादव ने कहा कि एजुकेशनल कर्मचारी आंदोलन और धरने में शामिल होंगे।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम आधार पाल, तौलू प्रसाद, संतोष राव, जिला मंत्री नफीस अहमद, रघुवंश मणि यादव मौजूद रहे।