फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   State government sensitive towards cattle promotion: Mahesh

गोवंश संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार संवेदनशील: महेश

Thu, 10 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 10 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
State government sensitive towards cattle promotion: Mahesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गो- सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश के संवर्धन के लिए बहुत संवेदनशील है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गो- संरक्षण और गो- समृद्धि को लेकर सजग है। इस मुहिम से किसानों को जोड़ने का ध्येय है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि जब तक किसान गो- पालन से नहीं जुड़ेंगे तब तक आर्थिक, पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से समृद्धि नहीं लाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोशालाओं का वह निरीक्षण करेंगे और संबंधित क्षेत्र के किसानों से मिलकर उन्हें गोवंश संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। देशी नस्ल की गायों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नई तैयारी की है। मुख्यमंत्री ने गोसेवा आयोग का गठन इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया है। इसके जरिये उन्नतशील गायों को बढ़ावा दिया जाएगा। गो- सेवा से बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है। जिले में गायों के लिए रोटी बैंक संचालित किया जाएगा। सनातन धर्म में पहले गाय को रोटी खिलाने की मान्यता है। रोटी बैंक में लोग रोटी, चोकर एवं अन्य पशु आहार दान कर सकते हैैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की एतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की देन है। इस चुनाव में यह साबित हो गया कि सबका साथ- सबका विकास की बात करने वाले ही जनता की पहली पसंद है। जम्मू- कश्मीर में पहली बार धारा 370 हटने के पक्ष में जनता ने मतदान किया है। भाजपा जनमानस के निर्णय सहर्ष स्वीकार राष्ट्र की उन्नति में जुट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed