{"_id":"ac71cb0be0dab0f95d71cf82670b243d","slug":"state-government-distroying-highier-education-aditya-nath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा को चौपट कर रही सपा सरकार : आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा को चौपट कर रही सपा सरकार : आदित्यनाथ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि
विज्ञापन
गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ प्रदेश सरकार पर पूरी तरह हमलावार रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों की शिक्षा व्यवस्था को
रौंदने का प्रयास कर रही है। वह उच्च शिक्षा को चौपट करने में लगी है।
योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि राज्य सरकार की नौकरियां पैसे लेकर दी जा
रही हैं। जेएनयू विवाद पर कहा कि देश के खिलाफ जेएनयू में कुचक्र रचने
वालों के साथ कुछ संगठन सहानुभूति बरत रहे हैं, जो देशद्रोह से कम नहीं है।
सांसद ने कहा कि पुलिस महकमे में वर्ग विशेष के लोगों को भरा जा रहा है। यह सामाजिक वातावरण के लिहाज से उचित नहीं है। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। कहा कि पूरे प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। बावजूद इसके, यहां पर छात्रसंघ चुनाव होना ऐतिहासिक है।
सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि कॉलेज के पास इतनी संपत्तियां हैं, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकता है। मगर कॉलेज प्रबंधन में विवाद खड़ा कर अगर डीएम को रिसीवर बनाया गया है। ऐसे में डीएम की जिम्मेदारी है कि वह यहां की व्यवस्था को ठीक करें।
कॉलेज के लिए सांसद हरीश द्विवेदी ने वाटर कूलर और शौचालय बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह भी इस कॉलेज से निकले हैं। इसलिए छात्र राजनीति की पाठशाला को वह अच्छी तरह से समझते हैं। कहा कि बस्ती की बेहतरी के लिए वह प्रयास कर रहे हैं, मगर समस्याएं इतनी हैं, अगर कोई सांसद चाहे तो भी समस्याएं खत्म नहीं हो सकती हैं।
इससे पहले सांसद आदित्य नाथ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। छात्रसंघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा ने छात्रों की तरफ से सांसद आदित्यनाथ का स्वागत किया। महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वे छात्र हित में आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।
इस मौके पर पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र शरण त्रिपाठी, ममता पांडेय, कमल नयन, अखंड प्रताप सिंह, कामेश्वर, राघवेंद्र सिंह, सचिन सिंह, सुनील, वरुण, अज्जू हिंदुस्थानी आदि मौजूद रहे।
सतर्क रही पुलिस
बस्ती। गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर जिले की पुलिस सुबह से ही सतर्क रही। कॉलेज के आसपास और सभी चौराहों पर किसी न किसी थाने की फोर्स मय थानेदार के साथ तैनात रही।