फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   state employees to strike from 23 feb

23 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे राज्यकर्मी

Sat, 13 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक शुक्रवार को संघ भवन पर हुई।
विज्ञापन
इसमें  23 फरवरी से हड़ताल की घोषणा की और इसको सफल बनाने पर चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि लंबे समय से सरकार कर्मचारियों की मांग अनसुना कर रही है। अगर वार्ता के लिए सरकार के मुखिया के पास समय नहीं है तो अब कर्मचारियों के सामने हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम आधार पाल व जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि अंशदायी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू नहीं किया गया। केंद्र सरकार के समान भत्तों को भी नहीं देकर छल किया जा रहा है। जबकि लिखित समझौते में यह बात शामिल थी। अब कर्मचारी दफ्तरों में तालाबंदी कर 23 फरवरी से बेमियादी हड़ताल करेंगे।

कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल के मंत्री संत कुमार नंदन, प्रभुनाथ चतुर्वेदी, संतोष कुमार राव, श्याम बिहारी, भानुप्रताप सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन को पूरी तरह सफल होने का दावा करते हुए सभी से एकजुट रहने को कहा।  बैठक में प्रमोद कुमार शुक्ला, योगेश मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव, तिलकराम दुबे, विश्वदेव दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed